अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 403 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 403 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 403 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 10, 2021 7:02 am IST

ईटानगर, 10 जुलाई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 403 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,085 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 186 हो गई है। कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में संक्रमण के सर्वाधिक 80 मामले आए। लोहित से 36, नामसई और ईस्ट सियांग से 34-34, वेस्ट कामेंग से 32, पापुमपारे से 30, लोअर सुबनसिरी, चांगलांग और अपर सुबनसिरी से 17-17 मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 370 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, 25 आरटी-पीसीआर जांच में और आठ मामले ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। राज्य में अभी 3557 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 305 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 35,342 हो गई।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 90.42 प्रतिशत है। राज्य में अब तक कुल 8,12,321 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 6.79 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से राज्य में अब तक 6,98,503 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में