कोझिकोड में 41.5 किलोग्राम गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोझिकोड में 41.5 किलोग्राम गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोझिकोड में 41.5 किलोग्राम गांजा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: February 6, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: February 6, 2026 3:39 pm IST

कोझिकोड (केरल), छह फरवरी (भाषा) केरल के कोझिकोड जिले के पट्टलमुक्कू इलाके में एक कार से 41.5 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जिले के ओमस्सेरी के रहने वाले जमशीर पी (32) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि जिला मादक पदार्थ निरोधक विशेष कार्य बल (डीएएनएसएएफ) ने बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे कोझिकोड शहर के पट्टलमुक्कू में एक कार को रोका जिसे जमशीर चला रहा था ।

तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से गांजा के 19 पैकेट बरामद किए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जमशीर कथित रूप से मादक पदार्थ संबंधी कई मामलों में संलिप्त रहा है और वह अपनी कार से ओडिशा से गांजा लाकर इसकी तस्करी करता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ओडिशा से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ खरीदकर कोझिकोड लाता था और यहां ऊंचे दामों पर बेचने की उसकी योजना थी।

बाद में जमशीर को चेवायूर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उसके खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर औपचारिक रूप से उसकी गिरफ्तारी की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को रिमांड प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में