भारत में कोविड-19 के 44 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 44 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 44 नए मामले
Modified Date: August 27, 2023 / 02:19 pm IST
Published Date: August 27, 2023 2:19 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या अब 1,502 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 5,31,928 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक संक्रमण के 4.49 करोड़ मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,44,63,533 लोग इससे उबर चुके हैं।

संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा साजन नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में