देश भर में 466 कैंसर देखभाल केंद्र कार्यरत: सरकार

Ads

देश भर में 466 कैंसर देखभाल केंद्र कार्यरत: सरकार

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 05:00 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 05:00 PM IST

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) देश भर में 450 से अधिक ‘डे केयर कैंसर सेंटर’ कार्यरत हैं और यह दर्शाता है कि जिला स्तरीय कीमोथेरेपी सेवाओं का निरंतर विस्तार और सुदृढ़ीकरण हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सरकार ने केंद्रीय बजट 2025-26 में अगले तीन वर्षों में देश भर के जिला अस्पतालों में ‘डे केयर कैंसर सेंटर’ (डीसीसीसी) स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसमें चालू वित्त वर्ष के दौरान ऐसे 200 केंद्र स्थापित किए जाने हैं।

कैंसर के बढ़ते मामले और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता क देखते हुए यह पहल शुरू की गई थी ताकि कीमोथैरेपी सेवाएं रोगियों के घरों के करीब उपलब्ध हो सकें।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, ‘नियमित कैंसर उपचार का विकेंद्रीकरण करना और निर्धारित कीमोथैरेपी के लिए विशेष अस्पतालों पर निर्भरता कम करना इसका उद्देश्य है।’

भाषा

शुभम माधव

माधव