अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - September 12, 2021 / 11:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

ईटानगर, 12 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से पीड़ित एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 270 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में शनिवार को 68 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जबकि 47 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,710 हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक 52,879 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से उबरने की दर बढ़कर 98.45 फीसदी हो गई। मौजूदा समय में संक्रमण दर 1.67 फीसदी है। यहां अब 561 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग के अनुसार अब तक 10,32,805 लोगों को टीके लगाए गए।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी