नई दिल्ली: 48 Tourist Spots Of Jammu-Kashmir Closed: जम्मू-कश्मीर के पाहगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सरकार और सेना दोनों ही अलर्ट मोड पर है। सेना के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं और आतंकियों की खोज कर रहे हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश के आधे से ज्यादा टूरिस्ट स्पॉट को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, घाटी में और आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद टूरिस्ट स्पॉट को बंद करनेका फैसला लिया है।
48 Tourist Spots Of Jammu-Kashmir Closed: एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला लिया है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को घाटी में और आतंकी हमले होने की संभावना है। चारों को इंटरसेप्ट करने के बाद पता चला है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद घाटी में स्लीपर सेल सक्रिय हुए हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इन स्लीपर सेल्स को ऑपरेशन करने के निर्देश मिले हैं। इसी के चलते सरकार ने पर्यटन केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया है।
आतंकवादियों की तालाश में जुटे जवान
48 Tourist Spots Of Jammu-Kashmir Closed: बताया जा रहा है कि, सुरक्षा बलों ने गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल झील इलाकों में फिदायीन रोधी दस्ते तैनात किए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवान मिलकर लगातार पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों की तालाशी में अभियान चला रहे हैं। इस हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
48 Tourist Spots Of Jammu-Kashmir Closed: इन्ही सब के बीच पाकिस्तानी सेना जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने लगातार पांचवे दिन भी सीजफायर का उल्लंघन किया और इस उल्लंघन का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया है।
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन स्थल बंद क्यों किए गए हैं?
जम्मू-कश्मीर में 48 पर्यटन स्थलों को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार घाटी में और आतंकी हमले की संभावना है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर में कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल बंद हुए हैं?
गुलमर्ग, सोनमर्ग, डल झील और पहलगाम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल बंद किए गए हैं। सुरक्षा बल इन इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
क्या जम्मू-कश्मीर में स्लीपर सेल सक्रिय हैं?
जी हां, रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद घाटी में स्लीपर सेल सक्रिय हो गए हैं। इन स्लीपर सेल्स को ऑपरेशन करने के निर्देश मिले हैं।
क्या जम्मू-कश्मीर में पर्यटन स्थलों की बंदी का असर यात्रा पर पड़ेगा?
हां, इन स्थलों की बंदी का असर स्थानीय पर्यटन पर पड़ेगा, लेकिन यह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला है। यात्रियों को अपने यात्रा योजनाओं को पुनः विचारने की सलाह दी जाती है।
क्या पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया है?
हां, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया है। यह पांचवां दिन था, जब पाकिस्तान ने जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका मुहतोड़ जवाब दिया है।