ओडिशा में 49 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन जल्द किया जाएगा: मंत्री
ओडिशा में 49 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन जल्द किया जाएगा: मंत्री
भुवनेश्वर, एक जून (भाषा) ओडिशा के लोक निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने सोमवार को कहा कि 1,721 करोड़ रुपये की लागत वाली 49 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उनका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।
राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 12,102 करोड़ रुपये की लागत वाली 47 अन्य राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भी निविदाएं जारी कर दी गई हैं।
हरिचंदन ने कहा कि इन परियोजनाओं का शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “समीक्षा बैठक के दौरान 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को विशेष परियोजनाओं की समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।”
मंत्री ने कहा, “राज्य सरकार ओडिशा के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सभी के सहयोग से सरकार ने बुनियादी ढांचा विकास के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है।”
भाषा जोहेब वैभव
वैभव

Facebook


