शह मात The Big Debate: डकैत का महिमा मंडन, विधायक जी आपका अभिनंदन! विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, प्रीतम लोधी के डकैत प्रेम के पीछे क्या है माजरा?
Preetam Lodhi Statement News: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के इस बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। प्रीतम लोधी ने डकैत दयाराम रामबाबू गडरिया की फोटो पर माला चढ़ाई है।
Preetam Lodhi Statement News/ imag source: Anurag_Dwary x handle
- बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के इस बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।
- प्रीतम लोधी ने डकैत दयाराम रामबाबू गडरिया की फोटो पर माला चढ़ाई है।
- दयाराम रामबाबू गडरिया एमपी पुलिस की T-1 लिस्ट का डकैत था।
Preetam Lodhi Statement News: भोपाल: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के इस बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। शिवपुरी में अहिल्याबाई होल्कर जयंती के मौके पर प्रीतम लोधी ने न केवल, डकैत दयाराम रामबाबू गडरिया की फोटो पर माला चढ़ाई है, बल्कि उसका महिमामंडन भी कर दिया। दयाराम रामबाबू गडरिया एमपी पुलिस की T-1 लिस्ट का डकैत था। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। भंवरपुरा में 13 गुर्जरों को लाइन में खड़ा कर गोली मारने समेत उस पर अनगिनत, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती के मामले दर्ज थे। अब जब प्रीतम सर्वाजिक मंच पर घिर गए, तो भी वो भी गलती नहीं मान रहे।
प्रीतम लोधी अब अपनों के निशाने पर ही आ गए हैं। बीजेपी के पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने साफ कहा कि मित्र हो या आदर्श, (Preetam Lodhi Statement News) सार्वजनिक मंच से किसी भी अपराधी का महिमामंडन ठीक नहीं। वहीं कांग्रेस ने तो सीधे-सीधे बीजेपी पर निशाना साध दिया।
Preetam Lodhi Statement News: ये मामला अब सिर्फ प्रीतम लोधी के बयान तक सिमित नहीं रहा। सवाल उठ रहे हैं कि क्या वोट की राजनीति इतनी सस्ती हो गई है कि अब मंचों पर डकैतों का महिमागान किया जाएगा। (Preetam Lodhi Statement News) सवाल ये भी है कि बीजेपी जिस राष्ट्रवाद और अनुशासन की बात करती है, वो ऐसे बयानों पर क्या एक्शन लेगी?
इन्हे भी पढ़ें:-
- Punjab Police Transfer: पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल, कई IPS अफसरों का तबादला, इन जगहों के DIG भी इधर से उधर
- Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
- Keralam PSC Appointment Case: 18 साल पहले क्रैक किया था PSC एग्जाम, अब मिला अपॉइंटमेंट लेटर.. रिटायरमेंट की उम्र पार कर चुके थे उम्मीदवार

Facebook


