पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 14, 2021 1:43 pm IST

पुडुचेरी, 14 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए और किसी रोगी की मृत्यु नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 1,27,259 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। मृतकों की तादाद 1,849 है।

पुडुचेरी से संक्रमण के 33, कराइकल से 12, यानम से तीन तथा माहे से एक नया मामला सामने आया है।

श्रीरामुलु ने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 647 है। बीते 24 घंटे में 53 लोग संक्रमण से उबरे हैं। अब तक कुल 1,24,763 लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में