दिल्ली में कोविड-19 के 49 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 49 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 49 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: July 22, 2021 10:33 am IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की दर गिरकर 0.08 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद दिल्ली में मृतक संख्या बढ़कर 25,040 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 62 मामले सामने आए थे, जबकि चार लोगों की संक्रमण से मौत हुई और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.09 प्रतिशत थी। वहीं, मंगलवार को कोविड-19 के 44 मामले सामने आए थे, जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.07 प्रतिशत थी।

दिल्ली में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में नमूनों के संक्रमित आने की दर 36 प्रतिशत हो गई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 16 फरवरी को कोविड-19 के 94 और 27 जनवरी को 96 नए मामले सामने आए थे।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में