बैंक अधिकारी बनकर दो साल के भीतर 1 हजार लोगों को लगाया चूना, कहीं आप भी तो नहीं आए इनके झांसे में?

बैंक अधिकारी बनकर दो साल के भीतर 1 हजार लोगों को लगाया चूना, कहीं आप भी तो नहीं आए इनके झांसे में?

बैंक अधिकारी बनकर दो साल के भीतर 1 हजार लोगों को लगाया चूना, कहीं आप भी तो नहीं आए इनके झांसे में?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: September 3, 2020 3:29 pm IST

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है, जिसके सदस्यों ने कथित तौर पर पिछले दो वर्षों में 1,000 से अधिक लोगों को बैंक अधिकारी बन कर ठगा है।पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पवन सिंह (27), मोहम्मद जाहिद (22), कमल गोयल (23), बंटी कुमार (23) और राधा (25) के रूप में हुई है।

Read More: पूरे परिवार के साथ कलेक्टर कार्यालय की गेट पर लेट गई दुष्कर्म पीड़िता, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय भाटिया ने कहा कि गिरोह का सरगना पवन, विभिन्न बैंकों द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्डों के डेटा खरीदता था और फर्जी आईडी का उपयोग करके सिम कार्ड और मोबाइल वॉलेट भी जारी करता था। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य खुद को बैंक अधिकारी बता कर ग्राहकों को कैशबैक ऑफर के बारे में लुभाकर उनसे ठगी करते थे। डीसीपी ने कहा कि उत्तम नगर इलाके में उनका एक कार्यालय है और पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में 1,000 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

Read More: DGP DM अवस्थी ने किया कार्यशाला को संबोधित, कहा- अपराध नियंत्रण ना होने पर थाना प्रभारियों पर होगी सख्त कार्रवाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"