तेलंगाना में कोविड-19 के 536 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 536 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 16, 2020 / 04:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

हैदराबाद, 16 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 536 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2.79 लाख के पार चली गई। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,502 हो गई है।

एक सरकारी बुलेटिन में 15 दिसंबर रात आठ बजे तक की जानकारी मुहैया कराते हुए मंगलवार को बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सर्वाधिक 107 नए मामले सामने आए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी में 43 और रंगारेड्डी में 41 मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, 7,183 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में मंगलवार को 52,057 नमूनों की जांच की गई। अभी तक कुल 62.57 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है और संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.88 प्रतिशत है।

भाषा सिम्मी

निहारिका

निहारिका