दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 5, 2021 / 01:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए ,जो कि पिछले साल 15 अप्रैल से सबसे कम हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दिन में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण दर गिरकर 0.09 प्रतिशत रह गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि महामारी की शुरुआत से अब तक दिल्ली में संक्रमण के 14,34,608 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 24,997 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार