दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के किनारे नाले में गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच जारी

Ads

दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के किनारे नाले में गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच जारी

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 01:03 AM IST

गुरुग्राम, 12 फरवरी (भाषा) दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के किनारे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से नाले में गिरकर 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसने कहा कि मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम की फिरोज गांधी कॉलोनी के निवासी थे और मानेसर की एक निजी कंपनी में काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने सेक्टर 37 थाने में प्राथमिकी दर्ज की।

सेक्टर 37 थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने कहा, “हम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहे हैं। आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल