उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 5561 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगेगी टक्कररोधी ‘कवच’ प्रणाली

उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 5561 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगेगी टक्कररोधी ‘कवच’ प्रणाली

उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 5561 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगेगी टक्कररोधी ‘कवच’ प्रणाली
Modified Date: March 12, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: March 12, 2026 10:23 pm IST

जयपुर, 12 मार्च (भाषा) रेल सुरक्षा को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में 5,561 किलोमीटर रेल मार्ग पर टक्कररोधी ‘कवच’ प्रणाली लगाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के 5,561 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगभग 2300 करोड़ रुपए की लागत से स्वदेशी कवच प्रणाली का कार्य स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि जोन में 1,586 किलोमीटर रेल मार्ग पर ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाने के लिए निविदा जारी की जा चुकी हैं।

सुदर्शन ने बताया कि स्टेशन कवच के लिए भी निविदा जारी की जा चुकी हैं तथा सर्वे और ‘ड्रॉइंग’ तैयार करने का कार्य भी प्रगति पर है।

भाषा बाकोलिया शफीक

शफीक


लेखक के बारे में