पुडुचेरी में कोविड-19 के 56 नए मामले
पुडुचेरी में कोविड-19 के 56 नए मामले
पुडुचेरी, 12 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 के 56 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,151 हो गई।
केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यानम में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1848 बनी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलू ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 617 मरीजों का उपचार चल रहा है। इस अवधि में 78 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,24,686 हो गई। निदेशक ने बताया कि विभाग ने अब तक 10,59,066 लोगों को टीके की खुराक लगाई है।
भाषा स्नेहा मनीषा
मनीषा

Facebook


