दिल्ली में कोविड-19 के 570 नए मामले, चार मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 570 नए मामले, चार मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 570 नए मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: February 20, 2022 7:16 pm IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 570 नए मामले आए तथा चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। साथ ही शहर में संक्रमण दर 1.04 फीसदी हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 570 में से 92 मरीज़ इस हफ्ते के शुरू के हैं जिनकी सूचना शनिवार को आईसीएमआर पोर्टल पर डाली गई है।

रविवार शाम में जारी बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले कोविड-19 के लिये 54,614 नमूनों की जांच की गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 730 मरीज़ संक्रमण से उबरे हैं।

उसमें कहा गया है कि दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2545 है।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में