असम के धुबरी से 58 गोवंशीय पशुओं को बचाया गया: मुख्यमंत्री हिमंत

Ads

असम के धुबरी से 58 गोवंशीय पशुओं को बचाया गया: मुख्यमंत्री हिमंत

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 07:25 PM IST

गुवाहाटी, पांच सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि धुबरी जिले के विभिन्न हिस्सों में तस्करों से 58 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया गया है।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस कार्रवाई के दौरान किसी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पवित्र भादों महीने में कोई गायों की तस्करी करने की हिम्मत कैसे कर सकता है? इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

मुख्यमंत्री ने इस अभियान में पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश