झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नये मामले, दो लोगों की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नये मामले, दो लोगों की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नये मामले, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: February 3, 2021 5:23 am IST

रांची, तीन फरवरी (भाषा) झारखंड में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,793 हो गयी वहीं संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1075 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

झारखंड में अब तक 1,17,229 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं वहीं 489 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। संक्रमण से 1075 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण से धनबाद और सिमडेगा में दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल 7942 नमूनों की जांच की गयी जिनमें संक्रमण के 59 मामले सामने आए। रांची में 30, धनबाद में छह और बोकारो में पांच लोग संक्रमित पाये गये।

राज्य में अब तक कुल 55,441 लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए टीके लगाये जा चुके हैं।

भाषा इन्दु

प्रशांत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में