Road Accident: दो ट्रक और बस की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
Road Accident in Andhra Pradesh : दो ट्रक और बस की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
Road Accident
मुसुनुरु: Road Accident in Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शुक्रवार आधी रात दो ट्रक और एक बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक घायल हो गए।
Road Accident in Andhra Pradesh जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुआ। लोहे से लदे एक ट्रक ने दो गोवंश लेकर श्रीकालहस्ती जा रहे अन्य ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। कावली उप-संभगीय पुलिस अधिकारी वेंकट रमन ने कहा, ‘‘ लोहे से लदे ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही निजी बस को भी टक्कर मार दी।’’
Read More: पेड़ के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, युवक ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट
उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने नेल्लूर के सरकारी में दम तोड़ दिया पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Facebook


