तमिलनाडु में कोविड के 607 नये मामले, आठ मरीजों की मौत

Ads

तमिलनाडु में कोविड के 607 नये मामले, आठ मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 23, 2021 / 08:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

चेन्नई, 23 दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 607 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,42,224 हो गयी, जबकि संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 36,707 पर पहुंच गयी।

संक्रमित लोगों में ब्रिटेन, अमेरिका, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से लौटे 11 व्यक्ति भी शामिल हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी एक बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 689 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,98,628 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,889 हो गयी है।

चेन्नई में 145 और कोयम्बटूर में 92 नए मामले सामने आए।

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान 1,03,938 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5,66,22,301 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश