दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले, दो मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले, दो मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 5, 2021 6:28 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए तथा महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण की दर मामूली गिरावट के साथ 0.08 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 25,060 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को महामारी से किसी की मौत नहीं हुई थी तथा संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.09 फीसदी थी।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में