तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 621 नए मामले, 11 और रोगियों की मौत

Ads

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 621 नए मामले, 11 और रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 17, 2021 / 08:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

चेन्नई, 17 दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 621 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 27,38,583 हो गई। इसके अलावा 11 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 36,667 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है दिनभर में कुल 679 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 26,94,509 तक पहुंच गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,407 है।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,05,974 नमूनों की जांच की गई। अब तक राज्य में कुल 5,60,13,280 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश