पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 9, 2021 1:12 pm IST

पुडुचेरी, नौ अगस्त (भाषा) पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,21,665 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि रविवार को कोविड-19 से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। केंद्र शासित प्रदेश में महामारी से अब तक 1,800 मरीजों की मौत हो चुकी है। पुडुचेरी में अभी 834 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक कुल 1,19,031 लोग ठीक हो चुके हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि अब तक 37,939 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,986 कर्मियों को टीका लग चुका है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों या 45 साल की उम्र से ज्यादा आयु के 5.27 लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 7.38 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका दिया जा चुका है जिसमें दूसरी खुराक लेने वाले भी शामिल हैं।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में