भुवनेश्वर, 19 मार्च (भाषा) ओडिशा में बिजली गिरने, डूबने और सर्पदंश से पिछले दो वित्त वर्षों में 6,578 लोगों की मौत हुयी है। प्रदेश सरकार के एक मंत्री विधानसभा में यह जानकारी दी।
ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने विधानसभा सदस्य चक्रमणि कनहर के एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि वित्त वर्ष 23-24 में कुल 3439 लोगों की मौत हुयी थी जबकि 24-25 में यह आंकड़ा 3139 था।
मंत्री ने कहा कि पिछले दोनों वर्षों में प्रदेश में विभिन्न जलाशयों में डूबने से 3860 लोगों की मौत हुयी जबकि सांप के काटने से 600 लोगों ने जान गंवाई ।
इसके अलावा मंत्री ने कहा कि इसी अवधि में जहरीले सर्पों के काटने से प्रदेश में कुल मिला कर 2118 लोगों की मौत हुयी है।
ओडिशा सरकार ने 2015 में, लू, बिजली गिरने, नाव पलटने, बवंडर, भारी बारिश, डूबने, सांप के काटने और आग को राज्य-विशिष्ट आपदाओं के रूप में घोषित किया था और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से पीड़ितों को सहायता प्रदान की थी।
पुजारी ने कहा कि बिजली गिरने, डूबने और सांप काटने से मरने वालों के निकटतम परिजन को ओडिशा सरकार चार लाख रुपये की सहायता प्रदान करती है।
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश