झारखंड में कोविड-19 के 67 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 67 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 67 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 22, 2021 7:26 am IST

रांची, 21 जनवरी (भाषा) झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1058 हो गयी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 67 नये मामले सामने आने के बाद, राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 118079 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 115989 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अभी 1032 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उसके अनुसार पिछले चैबीस घंटे में कुल 10,657 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 67 संक्रमित पाये गये। रांची में सबसे अधिक 35 और पूर्वी सिंहभूम तथा बोकारो में पांच-पांच लोग संक्रमित पाये गये।

भाषा इन्दु, निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में