देश में बढ़ा कोरोना का केस, 24 घंटे में मिले 68,020 नए संक्रमित मरीज, 291 की मौत

देश में बढ़ा कोरोना का केस, 24 घंटे में मिले 68,020 नए संक्रमित मरीज, 291 की मौत

देश में बढ़ा कोरोना का केस, 24 घंटे में मिले 68,020 नए संक्रमित मरीज, 291 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: March 29, 2021 5:25 am IST

नयी दिल्ली, (भाषा) भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 68,020 नए मामले सामने आए जो कि इस साल प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

Read More News: होली की एक रात पहले फार्म हाउस में शराब पार्टी करते पकड़ाए 9 युवक, फार्म हाउस सील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.20 करोड़ से अधिक हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार लगातार 19वें दिन संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई।

Read More News:  छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 20 हजार के करीब, आज मिले इतने नए मरीज, 15 की मौत

वर्तमान में देश में कोविड-19 के 5,21,808 मरीज उपचाराधीन हैं जो कि कुल मामलों का 4.33 प्रतिशत है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने दर घटकर 94.32 प्रतिशत रह गई है।

Read More News: सलाखों के पीछे मनेगी विधायक पति की होली, लंबे समय से हत्याकांड के मामले में थे फरार

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 68,020 मामले सामने आए जो कि पिछले साल 11 अक्टूबर से लेकर अब तक की अवधि में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

Read More News: ‘मोदी के मन की बात’ से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत

इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,20,39,644 हो गए हैं। पिछले एक दिन में कोविड-19 से 291 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,61,843 पर पहुंच गई।

Read More News: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर किया सीरीज पर कब्जा, होली से पहले मैदान में मना जश्न


लेखक के बारे में