देश में कोविड-19 के 69,921 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हुई

देश में कोविड-19 के 69,921 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हुई

देश में कोविड-19 के 69,921 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: September 1, 2020 11:04 am IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई। वहीं, अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई।

मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है ।

इसके अनुसार देश में संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर नीचे गिरकर अब 1.77 फीसदी हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 7,85,996 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 21.29 फीसदी है।

देश में संक्रमण का आंकड़ा सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को यह 30 लाख के पार हो गया था।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई।

पिछले 24 घंटे में कुल 819 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे ज्यादा 184 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं कर्नाटक में 113, तमिलनाडु में 91, आंध्र प्रदेश में 85, उत्तर प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 52, पंजाब में 49, मध्य प्रदेश में 20, दिल्ली में 18, गुजरात में 14, राजस्थान में 13, उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई। वहीं असम, ओडिशा और त्रिपुरा में 10-10 लोगों की मौत हुई।

गोवा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में नौ-नौ लोगों की मौत हुई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आठ, हरियाणा, झारखंड, केरल और पुडुचेरी में सात-सात लोगों की मौत हुई। बिहार और चंडीगढ़ में चार-चार और हिमाचल प्रदेश में तीन लोगों की मौत हुई जबकि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में अब तक 65,228 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे ज्यादा 24,583 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 7,322, कर्नाटक में 5,702, दिल्ली में 4,444, आंध्र प्रदेश में 3,969, उत्तर प्रदेश में 3,486, पश्चिम बंगाल में 3,228, गुजरात में 3,020 और पंजाब में 1,453 लोगों की मौत हुई।

अब तक मध्य प्रदेश में कोविड-19 से 1,394 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजस्थान में 1,056, तेलंगाना में 836, जम्मू-कश्मीर में 703, हरियाणा में 689, बिहार में 582, ओडिशा में 492, झारखंड में 417, असम में 306, केरल में 294, छत्तीसगढ़ में 277 और उत्तराखंड में 269 लोगों की मौत हुई।

पुडुचेरी में 228 लोगों की मौत हुई। गोवा में 192, त्रिपुरा में 113, चंडीगढ़ में 56, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 46, हिमाचल प्रदेश में 38, लद्दाख में 34, मणिपुर में 28, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नागर हवेली और दमन-दीव में दो-दो लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादातर मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ किया जा रहा है। राज्यवार आंकड़े मिलान एवं पुष्टि का विषय है।’

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 7,92,541 मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 1,94,399 मरीज अब भी इलाजरत हैं वहीं आंध्र प्रदेश में अब तक कुल 4,34,771 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,00276 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं। कर्नाटक में कुल मामले 3,42423 थे जिनमें से 87,254 मरीज अब भी इलाजरत हैं वहीं उत्तर प्रदेश में 2,30,414 मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 54,788 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं। तमिलनाडु में अब तक कुल 4,28,041 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 52,578 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं।

बिहार में संक्रमण के कुल 1,36,457 मामले सामने आए हैं जिनमें से 16,335 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं। गुजरात में कुल 96,300 मामले सामने आए हैं जिनमें से 15,524 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। दिल्ली में अब तक कुल 1,74,748 मरीज सामने आए जिनमें से इलाजरत मरीजों की संख्या 14,626 है। वहीं, मध्य प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 63,965 है जिनमें से 13,914 मरीजों का उपचार चल रहा है और राजस्थान में कुल 81693 मामलों में से फिलहाल 13,825 मरीज उपचाराधीन हैं।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.