बागपत पहुंचकर सत्यपाल मलिक की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी

बागपत पहुंचकर सत्यपाल मलिक की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी

बागपत पहुंचकर सत्यपाल मलिक की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Modified Date: August 4, 2026 / 11:45 pm IST
Published Date: August 4, 2026 11:45 pm IST

बागपत/वाराणसी (उप्र), चार अगस्त (भाषा) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कई राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक की पहली पुण्यतिथि पर बागपत पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभा हिसावडा गांव में पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित की जाएगी और वह खुद भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि गांधी के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की संभावना है, हालांकि उनके आगमन की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

मलिक के समर्थकों ने श्रद्धांजलि सभा की तैयारी पूरी कर ली है।

इस बीच, वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गांधी के आठ अगस्त के प्रयागराज दौरे के बारे में कहा कि प्रयागराज में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में लाखों छात्र-छात्राओं और बेरोजगार युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में छात्र शिक्षा, बेरोजगारी और नौकरियों से जुड़े मुद्दे राहुल गांधी के समक्ष उठा सकते हैं।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में