राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 7 लोगों की मौत, 802 नये मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 7 लोगों की मौत, 802 नये मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 7 लोगों की मौत, 802 नये मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: September 16, 2020 8:19 am IST

जयपुर,16 सितंबर (भाषा) राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगो की मौत हो गई, जबकि 802 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 106700 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह साढे दस बजे तक बीते 12 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत हुई जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1271 हो गयी।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 802 नये मामले सामने आए हैं जिनमें जयपुर के 116, जोधपुर के 113, कोटा के 49, अलवर के 45, अजमेर के 43 संक्रमित शामिल हैं। राज्य में फिलहाल 17541 रोगी उपचाराधीन हैं। भाषा कुंज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में