राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 716 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 716 नये मामले

  •  
  • Publish Date - September 10, 2020 / 07:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

जयपुर, 10 सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1185 हो गयी, वहीं राज्य में संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई हैं।

इसके साथ ही संक्रमण के 716 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 96,452 हो गयी जिनमें से 15,807 रोगी उपचाराधीन हैं।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना

शीर्ष 5 समाचार