राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 721 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 721 नये मामले

  •  
  • Publish Date - September 8, 2020 / 07:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

जयपुर, आठ सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद मंगलवार को राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1158 हो गयी। वहीं, राज्य में 721 नये संक्रमित मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत हुई हैं।

इसके साथ ही संक्रमण के 721 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 93257 हो गयी है। फिलहाल राज्य में 15,632 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर के 107, कोटा के 89,जोधपुर के 84, व अलवर के 69 मामले शामिल हैं।

भाषा पृथ्वी कुंज पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार