राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 722 नये मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 722 नये मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 722 नये मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 7, 2020 7:24 am IST

जयपुर, सात सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 1,147 हो गयी वहीं राज्य में संक्रमण के 722 नये मामले भी सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक बीते 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से दस और मौत हुई।

इसके साथ ही संक्रमण के 722 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 91,678 हो गयी जिनमें से 15,562 रोगी अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। नये मामलों में जयपुर में 108, जोधपुर में 81, कोटा में 78 और अलवर में 64 लोग शामिल हैं।

भाषा पृथ्वी नेहा

नेहा


लेखक के बारे में