मिजोरम में कोविड-19 के 725 नए मामले

Ads

मिजोरम में कोविड-19 के 725 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 11, 2021 / 04:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

आइजोल, 11 सितंबर (भाषा) मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 725 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,751 हो गई। शुक्रवार की तुलना में आज 330 कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

बुलेटिन में बताया गया कि दैनिक संक्रमण दर 10.73 फीसदी दर्ज की गई। आइजोल जिले से सबसे ज्यादा 438 मामले सामने आए। इसके बाद लुंगलेई से 72 और लॉन्गतलाई से 48 मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार नए संक्रमित मरीजों में कम से कम 168 बच्चे हैं। वहीं संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 233 बनी हुई है। इस पूर्वोत्तर राज्य में 12,347 मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 57,171 हो गई।

इसी बीच जोरम पीपल्स मुवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कोविड-19 महामारी से उचित तरीके से नहीं निपटने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप से सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट ने इनकार किया।

जेडपीएम के विधायक दल के नेता लालडुहोमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार लोगों, गिरजाघरों और गैर सरकारी संगठनों से सहयोग मिलने के बाद भी कोविड-19 संकट से निपटने में पूरी तरह से नाकामयाब रही। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी के अनुसार शुक्रवार तक 6.63 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

भाषा स्नेहा उमा

उमा