भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए

Ads

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - August 25, 2023 / 03:41 PM IST,
    Updated On - August 25, 2023 / 03:41 PM IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए और अब उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1,508 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 5,31,927 मरीजों की मौत हुई है।

देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 4,49,96,859 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,63,424 हो गई है। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, भारत में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश