राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 731 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 731 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 731 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 13, 2020 6:46 am IST

जयपुर,13 सितंबर (भाषा) राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 731 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 101436 हो गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह साढे दस बजे तक बीते 12 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1228 हो गयी।

इसके साथ ही संक्रमण के 731 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 101436 हो गयी जिनमें से 17286 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में जोधपुर में 105, जयपुर में 101, कोटा में 61,अजमेर में 50, अलवर में 45 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में