राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 738 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 738 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 738 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: September 4, 2020 8:33 am IST

जयपुर, चार सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,102 हो गयी वहीं राज्य में एक दिन में 738 नये संक्रमित मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही संक्रमण के 738 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 86,965 हो गयी जिनमें से 14,614 रोगी उपचाराधीन हैं।

भाषा पृथ्वी पवनेश मानसी

मानसी


लेखक के बारे में