राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 740 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 740 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 740 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 11, 2020 8:49 am IST

जयपुर, 11 सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,199 हो गयी। वहीं राज्य में संक्रमण के 740 नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही कोविड-19 के 740 नये मामले सामने आने के बाद राज्य से संक्रमण के मामले बढ़कर 98,116 हो गए। राज्य में अभी 16,427 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है।

भाषा पृथ्वी

पवनेश निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में