wagah border beating retreat
अटारी: आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर के सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों में तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर भारतीय जवानों ने अटारी वाघा बॉर्डर पर भारतीय सेना के शौर्य का प्रदर्शन किया। बॉडर पर पुलिस जवानों के साथ-साथ महिला कर्मियों ने भी शानदार परेड की।
#WATCH | Punjab: Beating retreat ceremony underway at the Attari-Wagah border on #IndependenceDay. pic.twitter.com/ECjbtJPDow
— ANI (@ANI) August 15, 2021
अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। यहां दर्शकों ने हिंदूस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय की नारे भी लगाए। इससे पहले अमृतसर अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के डायरेक्टर जनरल सुरजीत सिंह देसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
#WATCH अमृतसर: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में महिलाओं के एक समूह ने नृत्य किया। #IndependenceDay pic.twitter.com/Rv0fs8OKZR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2021
सीमा पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी से पहले स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सीमा पर सांस्कृति कार्यक्रम के जरिए भारतीय संस्कृति की छटा भी प्रस्तुत की। वहीं, जनरल सुरजीत सिंह देसवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर गोल्डन जुबली साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाइयां भी भेंट कीं।
https://twitter.com/ANI/status/1426899834271723523