ओडिशा में कोविड-19 के 79 मरीज उपचाराधीन

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 79 मरीज उपचाराधीन

  •  
  • Publish Date - June 4, 2022 / 04:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

भुवनेश्वर, चार जून (भाषा) ओडिशा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में महामारी के कुल मामले बढ़कर 12,88,485 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में कोविड-19 से अब तक 9,126 मरीजों की मौत हो चुकी है और पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की मौत की सूचना नहीं है।

ओडिशा में अभी कोविड-19 के 79 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 12,79,227 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत है।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल