पुडुचेरी में कोविड-19 के 79 नये मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

पुडुचेरी में कोविड-19 के 79 नये मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 19, 2021 / 01:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

पुडुचेरी, 19 सितंबर (भाषा) पुडुचेरी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 79 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,463 हो गयी। वहीं इस दौरान दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की तादाद 1,831 पर पहुंच गयी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक जी श्रीरामुलु के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 78 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में इस जानलेवा वायरस संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,22,709 हो गयी।

पुडुचेरी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 923 है, जिसमें से 161 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि शेष 762 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

उनके मुताबिक पुडुचेरी में अब तक 17.37 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण की दर 1.66 प्रतिशत बनी हुई है। प्रदेश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत बनी हुई है जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 97.80 प्रतिशत हो गयी है।

पुडुचेरी में अब तक 9.08 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

भाषा रवि कांत रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार