नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने करीब 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स के लिए अपना खजाना खोल दिया है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। पेंशनर्स के लिए DR को बहाल करने का निर्णय लिया गया है। यह 1 जुलाई, 2021 से लागू होगा।
ये भी पढ़ें: Kuno National Park : 10 अफ्रीकी चीतों से गुलजार होगा कूनो नेशनल पार…
कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशी थोड़ा गम
केंद्र सरकार के कर्मचारियों की डीए की तीन किस्तें मिलनी बाकी हैं। कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने डीए पर रोक लगा दी थी, इसी तरह पेंशनर्स के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ है। कर्मचारियों और पेंशनर्स का 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का डीए और डीआर लंबित है, लेकिन सरकार ने कहा है कि बढ़ी हुई दर जुलाई 2021 से लागू होगी और पिछले बकाया पर यह लागू नहीं होगा। इस ऐलान के बाद 1 जुलाई, 2021 से 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दे दिया जाएगा।
17 फीसदी ही मानी जाएगी डीए
ताजा आदेश में सरकार ने कहा है कि एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक डीए फ्रीज था। यानी इस अवधि के दौरान डीए की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इसका मतलब ये हुआ कि सरकार ने एक जुलाई 2021 से 28 फीसदी डीए देने की जो घोषणा की थी वह एकाएक थी। इससे 11 प्रतिशत डीए तो बढ़ गया। वहीं नए आदेश के अनुसार एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक डीए डीआर की दर 17 प्रतिशत ही मानी जाए। सरकारी कर्मियों का कहना है कि केंद्र ने ये आदेश जारी कर 18 महीने का एरियर मिलने की संभावना खत्म कर दी है।
Read More News: आखिर बिलासपुर कब बनेगा स्मार्ट? 114 करोड़ की पहली किस्त जारी होने के बावजूद सभी प्रोजेक्ट अधूरे
केंद्र के इस आदेश से 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को अब एरियर का फायदा नहीं मिल सकेगा। केंद्र सरकार के 20 जुलाई को जारी पत्र में कहा गया है कि अभी तक डीए फ्रीज था। यानी इस अवधि के दौरान डीए की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
डीए तो जनवरी और जुलाई में बढ़ता है
केंद्र सरकार के कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के इस पत्र का बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। सरकार को मालूम था कि कर्मचारी संगठन एरियर की मांग करेंगे। इसके लिए वे विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने अब ये आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, कर्मियों को 1 जनवरी 2020 को 17 प्रतिशत दर से डीए मिलना था। सरकार ने खुद इसकी घोषणा की थी। बाद में कोरोना के चलते उस फैसले को लागू नहीं किया जा सका। डीए हर छह माह यानी जनवरी और जुलाई में बढ़ता है। कर्मियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने अपनी मंशा जता दी है कि वह एरियर नहीं देना चाह रही।
Read More News: ‘जिंदगी’ हारी, ‘दिल’ जीता! संक्रमितों की जान बचाते-बचाते खुद जान गंवा बैठे डॉ शैलेंद्र साहू, दी गई भावभीनी विदाई
इतना बढेगा वेतन-
केंद्रीय कर्मचारियों को अभी भी सैलरी को लेकर असमंजस बरकरार है, कर्मचारियों के वेतन में कितनी वृद्धि होगी इसकी गणना आप भी कर सकते हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने DA में सीधे 11 फीसदी की वृद्धि की है। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक अब कर्मचारियों के वेतन के लिए एक फॉर्मूला है, जिसे फिटमेंट फैक्टर कहा जाता है। इसी के आधार पर वेतन का निर्धारण होता है।
केंद्रीय कर्मचारियों का इस समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। किसी कर्मचारी के वेतन की गणना के लिए डीए, टीए (ट्रैवल अलाउंस), और घर किराया (HRA) को छोड़कर बेसिक वेतन को 2.57 से गुणा किया जाता है। मान लीजिए, किसी का बेसिक वेतन 20,000 रुपये है तो भत्ते को छोड़कर उसकी सैलरी 20,000 X 2.57 = 51,400 रु होगा। इस तरह कर्मचारी अपने वेतन की गणना कर सकते हैं।
7th pay 7th pay commission latest news 7th pay commission india 7th pay commission pay scales 7th pay commission 7th pay commission salary 7th pay commission pay matrix 7th pay commission da 7th pay commission pension calculator 7th pay commission salary calculator 7th pay commission calculator pay matrix 7th pay commission 7th pay matrix table 7th pay commission latest news 7th pay commission 7th pay scale chart 7th pay commission calculator transport allowance in 7th pay commission da rates after 7th pay commission 7th pay scale 7th pay commission pay scales 7th pay commission latest news 7th pay commission 7th pay commission salary calculator 7th pay commission latest news today 7th pay commission latest news today live 7th pay commission in west bengal 7th pay commission latest news in west bengal 7th pay commission kya hota hai 7th pay button 7th pay commission pay matrix 7th payirchi puthagam maths 7th pay commission fitment factor 7th pay latest news 7th pay commission reportdearness allowance dearness allowance july 2021 dearness allowance india dearness allowance meaning dearness allowance news dearness allowance for central government employee dearness allowance central government dearness allowance calculator dearness allowance news today dearness allowance in private7th Pay Commission Latest 7th Pay Commission Latest: Good news for government employees and pensioners, the figures of dearness allowance increase came out Central government employees DA Increase: