Gold Rate 28 June 2026: आखिर थम गई सोने की रफ्तार!1.08 लाख के करीब पहुंचकर अचानक रुका भाव, खरीदारी से पहले चेक करें आपके शहर का ताजा रेट

Ads

Gold Rate 28 June 2026: आज रविवार को सोने और चांदी के भाव स्थिर हैं। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम लगभग स्थिर बनी हुई है। जबकि चांदी के दाम में भी कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। पिछले दिनों उतार-चढ़ाव के बाद आज बाजार शांत है।

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 09:13 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 09:15 AM IST

(Gold Rate 28 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • आज सोना और चांदी दोनों के दाम स्थिर रहे
  • पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई थी
  • चेन्नई में सोना और चांदी दोनों सबसे महंगे हैं

नई दिल्ली: Gold Rate 28 June 2026 in India: लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है। लेकिन सोना स्थिर बना हुआ है। इससे पहले दो दिनों में दिल्ली में 24 कैरेट सोना 2,620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ था। इसी दौरान 22 कैरेट सोना 2,400 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,960 रुपये तक बढ़ा था। हालांकि उससे पहले 23 से 25 जून के बीच सोने में तेज गिरावट भी दर्ज की गई थी। जब 24 कैरेट सोना 6,650 रुपये और 22 कैरेट सोना 6,100 रुपये तक सस्ता हुआ था।

आज दिल्ली में सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) 24K (₹) 22K (₹) 18K (₹)
1 ग्राम ₹ 14,410 ₹ 13,210 ₹ 10,811
8 ग्राम ₹ 1,15,280 ₹ 1,05,680 ₹ 86,488
10 ग्राम ₹ 1,44,100 ₹ 1,32,100 ₹ 1,08,110
100 ग्राम ₹ 14,41,000 ₹ 13,21,000 ₹ 10,81,100

प्रमुख शहरों में सोने के भाव में हल्का अंतर (Gold Prices in Major Cities)

देश के 10 बड़े शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना अलग-अलग दरों पर बिक रहा है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा है। जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में समान भाव देखने को मिले। दिल्ली में भी कीमतें अपेक्षाकृत ऊंची बनी हुई हैं। 18 कैरेट सोना दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 1,08,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। जबकि चेन्नई में यह 1,11,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम (रुपये में)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹ 1,44,100 ₹ 1,32,100 ₹ 1,08,110
मुंबई ₹ 1,43,950 ₹ 1,31,950 ₹ 1,07,960
कोलकाता ₹ 1,43,950 ₹ 1,31,950 ₹ 1,07,960
चेन्नई ₹ 1,45,860 ₹ 1,33,700 ₹ 1,11,450
बेंगलुरु ₹ 1,43,950 ₹ 1,31,950 ₹ 1,07,960
हैदराबाद ₹ 1,43,950 ₹ 1,31,950 ₹ 1,07,960
लखनऊ ₹ 1,44,100 ₹ 1,32,100 ₹ 1,08,110
भोपाल ₹ 1,44,000 ₹ 1,32,000 ₹ 1,08,010
जयपुर ₹ 1,44,100 ₹ 1,32,100 ₹ 1,08,110
अहमदाबाद ₹ 1,44,000 ₹ 1,32,000 ₹ 1,08,010

शहरवार सोने की कीमतों की स्थिति का हाल (City Wise Gold Prices)

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में भी शहरों के अनुसार हल्का फर्क देखा गया। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 22 कैरेट सोना 1,32,100 रुपये और 18 कैरेट लगभग 1,08,110 रुपये के आसपास रहा। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 22 कैरेट 1,31,950 रुपये और 18 कैरेट 1,07,960 रुपये के स्तर पर रहा। भोपाल और अहमदाबाद में भी भाव लगभग समान ही बने रहे।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
28 जून 2026 ₹ 14,410 0 ₹ 13,210 0
27 जून 2026 ₹ 14,410 115 ₹ 13,210 105
26 जून 2026 ₹ 14,295 147 ₹ 13,105 135
25 जून 2026 ₹ 14,148 -158 ₹ 12,970 -145
24 जून 2026 ₹ 14,306 -169 ₹ 13,115 -155
23 जून 2026 ₹ 14,475 -338 ₹ 13,270 -310
22 जून 2026 ₹ 14,813 190 ₹ 13,580 175
21 जून 2026 ₹ 14,623 0 ₹ 13,405 0
20 जून 2026 ₹ 14,623 22 ₹ 13,405 20
19 जून 2026 ₹ 14,601 -365 ₹ 13,385 -335

चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर (Silver Prices Remain Stable)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ। इंडस्ट्रियल डिमांड कमजोर रहने के कारण चांदी की चमक फिलहाल स्थिर बनी हुई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 2,40,000 रुपये के भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है जहां इसका दाम 2,45,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इससे पहले 26 जून को चांदी 5,000 रुपये महंगी हुई थी। जबकि उससे एक दिन पहले इसमें 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:

आज सोने के दाम में क्या बदलाव हुआ है?

आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और बाजार स्थिर बना हुआ है।

किस शहर में सोना सबसे महंगा बिक रहा है?

चेन्नई में देश के अन्य शहरों की तुलना में सोना सबसे महंगा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,44,100 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।

चांदी की कीमत आज क्या रही?

चांदी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में ₹2,40,000 प्रति किलो पर स्थिर रही।