Vande Bharat: हिंदू अस्था का ‘अपमान’.. मचा बवाल, जारी ‘फरमान’, चढ़ावा चोरी पर आई ट्रस्ट की सफाई, क्या आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई?

Ads

Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर ट्रस्ट ने साफ कहा है कि महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिल चुके हैं।

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 12:03 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 12:04 AM IST

Ram Mandir Chanda Chori Case|| Image- ANI File

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर ट्रस्ट ने साफ कहा है कि महामंत्री चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिल चुके हैं।
  • चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर अंतिम फैसला 11 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा।
  • विपक्ष के सवालों अपर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि, दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।

उधर इस मामले की गूंज विदेश तक पहुंची। इंडोनेशिया के जकार्ता में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दोषियों को कानून ही नहीं, भगवान भी दंड देंगे।

इस बीच मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग भी ले चुका है। कांग्रेस ने राम मंदिर में अरविंद केजरीवाल को मिले कथित VIP ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए हैं। (Ram Mandir Chanda Chori Case) वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इतनी बड़ी चोरी हुई, तो सरकार और उसका तंत्र इससे अनजान कैसे रहा?

विपक्ष के तीखे हमले पर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी और जनता को भरोसा दिलाया कि दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।

Ram Mandir Chanda Chori Case: यानी चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब सिर्फ जांच तक सीमित नहीं है। बल्कि ट्रस्ट की जवाबदेही, सियासी आरोप-प्रत्यारोप और करोड़ों श्रद्धालुओं के भरोसे की परीक्षा भी बन गया है, क्योंकि चोरी पैसों की नहीं..बल्कि करोड़ों भक्तों की आस्था की हुई है। अब सबकी नजर 11 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

इन्हे भी पढ़ें:-