Shoe Attack On Congress MLA Karnataka / Image Source : X
चिकबल्लापुर : Shoe Attack On Congress MLA Karnataka : कर्नाटक के चिकबल्लापुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर पर बीच सड़क पर जूता फेंका गया है। यह घटना तब हुई जब विधायक गाड़ी से जा रहे थे और उनके आस-पास समर्थकों की भारी भीड़ थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है।
Chikkaballapur MLA Pradeep Eshwar Shoe Attack मिली जानकारी के अनुसार, दो लोगों ने विधायक पर जूता फेंका। इस घटना से गुस्साए विधायक के समर्थकों और कांग्रेस नेताओं ने चिकबल्लापुर जिला मजिस्ट्रेट के घर के सामने धरना दिया और जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक का अपमान करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चिकबल्लापुर एसपी कुशल चौकसे को एक याचिका सौंपी है।
देश में पहले भी कई बड़े नेताओं पर ऐसे हमले हो चुके हैं। साल 2016 में यूपी के सीतापुर में राहुल गांधी पर रोड शो के दौरान जूता फेंका गया था। साल 2010 में जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर एक पुलिसकर्मी ने ही जूता फेंका था। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर अहमदाबाद में और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर भी दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ में अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान जूता और चप्पल फेंकने की घटनाएं हो चुकी हैं।
A political clash was reported during Kempegowda Jayanti celebrations after slippers were allegedly thrown at Congress MLA Pradeep Eshwar while he was on stage.
The MLA alleged that the protesters were supporters of JD(S) leader HD Kumaraswamy.
The incident triggered tension at… pic.twitter.com/jhV2BDBPNY
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 27, 2026
ये भी पढ़ें :