7th Pay Commission DA Hike Latest News: आ गया अपडेट!.. महज इतने फ़ीसदी बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता!.. जानें कितने दिनों बाद होगा ऐलान..

Ads

जून महंगाई आंकड़ों के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत होने की उम्मीद, सरकार की आधिकारिक घोषणा बाकी।

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 05:18 PM IST

7th Pay Commission DA Hike Latest News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • डीए 63 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना।
  • जून महंगाई आंकड़ों से बढ़ी उम्मीद।
  • सैलरी और एरियर का मिल सकता लाभ।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। जून 2026 के महंगाई आंकड़ों के आधार पर माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस बार महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। (7th Pay Commission DA Hike Latest News) यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जून के महंगाई आंकड़ों से बढ़ी उम्मीद

श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) का आंकड़ा 151.9 रहा है। पिछले 12 महीनों के औसत के आधार पर महंगाई भत्ता लगभग 63.76 प्रतिशत बनता है। सरकार महंगाई भत्ते की घोषणा पूरे अंकों में करती है। ऐसे में इस बार कर्मचारियों को 63 प्रतिशत डीए मिलने की संभावना जताई जा रही है। अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र सरकार करेगी।

कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा फायदा?

डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कर्मचारियों के मासिक वेतन में अच्छी बढ़ोतरी होगी। यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है तो उसे हर महीने करीब 540 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं। (7th Pay Commission DA Hike Latest News) इसी तरह 35,400 रुपये मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी को लगभग 1,062 रुपये और 56,100 रुपये मूल वेतन वाले लेवल-10 कर्मचारी को करीब 1,683 रुपये प्रति माह अधिक मिल सकते हैं। यदि सरकार इस बढ़ोतरी को पिछली तारीख से लागू करती है तो कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिल सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम बढ़ोतरी में हो सकती है शामिल

जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। अब यदि 3 प्रतिशत और बढ़ाया जाता है तो डीए 63 प्रतिशत हो जाएगा। माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले यह 7वें वेतन आयोग के तहत होने वाली अंतिम डीए बढ़ोतरी में से एक हो सकती है। फिलहाल कर्मचारियों को सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही नए महंगाई भत्ते का अंतिम ऐलान किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने नाक के रास्ते गोल्फ की गेंद के आकार का मस्तिष्क ट्यूमर निकाला

अंडमान निकोबार के द्वीपों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए जहाज किराए पर लेगी इंडियन ऑयल

एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया, महंगे चिप से दबाव बढ़ा

महाराष्ट्र सरकार ने फैसले में संशोधन किया : अब मंत्रियों को भी मिलेंगे मुद्रित अखबार

मंत्रालय की कैंटीन को एफडीए का स्वच्छता प्रमाणपत्र मिलने पर अदालत ने सवाल उठाए, निष्पक्ष रवैया अपनाने को कहा

डीए में कितनी बढ़ोतरी की संभावना है?

जून 2026 के आंकड़ों के आधार पर 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

डीए बढ़ने से कर्मचारियों को क्या फायदा होगा?

मूल वेतन के अनुसार मासिक वेतन बढ़ेगा और एरियर का लाभ भी मिल सकता है।

नया डीए कब लागू होने की उम्मीद है?

वित्त मंत्रालय की मंजूरी और केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद लागू होगा।