7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों और पेशनधारियों को सौगात, बढ़कर 12 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों और पेशनधारियों को सौगात, बढ़कर 12 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों और पेशनधारियों को सौगात, बढ़कर 12 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: July 1, 2019 12:46 pm IST

नई दिल्ली: 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार ने खुशियों की सौगात दी है। दरसअल गुजरात सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत महंगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा नौ प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि इस फैसले से सरकार को सरकारी खजाने में 1071 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बोझ वहन करना होगा। बता दें इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के वेतन में डीए और डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

Read More: सीएम कमलनाथ ने की इस्तीफे की पेशकश! राहुल गांधी से मुलाकात के ​बाद लिया फैसला

र्गोरतलब है कि सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। आचार संहिता हटने के बाद सरकार को इस फैसले पर निर्णय लेना था। इसीके तहत सरकार ने कर्मचारियों को सौगात दी है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार ने सातवें वेतन आयोग के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके हिस्से का बोनस मिलने के बाद डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

Read More: CGBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम

इन राज्यों ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए लिया बड़ा फैसला
बिहार सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत कर दिया है।
उत्तराखंड में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 3 प्रतिशत डीए और डीआर बढ़ोतरी की गई है।
सातवें वेतन आयोग के तहत ओडिशा के कर्मचारियों के लिए एक वेतन वृद्धि की भी घोषणा की गई थी
राजस्थान सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया था।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/3g6ebHXP32w” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"