7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी, DA में इजाफा से पहले मिला ये बड़ा तोहफा
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी, DA में इजाफा से पहले मिला ये बड़ा तोहफा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों को अब एक और बड़ी राहत दी गई है, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के से पहले ही डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) ने बच्चों की शिक्षा के भत्ते के क्लेम (CEA)के नियमों में ढील दी है, यह निर्णय शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान कोरोना लॉकडाउन के कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए लिया गया है।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : CBSE 12वीं के ऐसे छात्र होंगे फेल, बोर्ड…
बता दें कि केंद्रीय कर्मियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के मुताबिक, कर्मचारियों को हर महीने 2250 रुपये का सीईए मिलता है, कोरोना के चलते सरकारी कर्मचारियों को CEA Claim प्राप्त करने में दिक्कतें आ रही थीं।
ये भी पढ़ें : ADG जीपी सिंह पर ACB और EOW की कार्रवाई जारी, राज्य…
सातवें वेतन आयोग ने सिफारिश की थी कि कर्मचारियों को प्रति महीने 2250 रुपये की दर से सीईए का भुगतान किया जाना चाहिए, वहीं, छात्रावास सब्सिडी के लिए प्रति माह 6750 रुपये की अनुशंसा की गई थी, इसके साथ ही यह सिफारिश की गई थी कि जब भी डीए 50 प्रतिशत बढ़ता है तो सीईए और छात्रावास सब्सिडी में भी 25 प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : पत्नी से मारपीट करने वाले IPS पुरुषोत्तम शर्मा की विभागीय जांच शुरू, नियम विरुद्ध कर्मचारियों का …
बता दें कि डीओपीटी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, जिन केंद्रीय कर्मियों के लिए पक्ष में सीईए क्लेम को पहले ही निटाया जा चुका है, उस मामले को फिर से खोलने की जरूरत नहीं है, बता दें कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए उनके स्कूली शिक्षा और छात्रावास जैसी आवश्यकताओं की देखभाल करने में मदद के लिए सीईए भुगतान करती है।

Facebook


