7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है झटका, इस महीने नहीं आएगी सैलरी!

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है झटका, इस महीने नहीं आएगी सैलरी!

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है झटका, इस महीने नहीं आएगी सैलरी!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: February 25, 2020 9:52 am IST

नई दिल्ली: 7th Pay Commission: वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ सरकारी कर्मचारियों में अच्छे वेतन वृद्धि को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। लेकिन इसी बीच विश्व भारती सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को प्रबंधन ने बड़ा झटका दिया है। विश्व विद्यालय प्रबंधन ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद फंड में कमी के चलते फरवरी माह के वेतन भुगतान में देरी हो सकती है।

Read More: हिंसक घटना से सहमे लोग, गृह मंत्री ने की बैठक, इधर दिल्ली के कुछ इलाकों में फिर से पथराव, दुकानों में तोड़फोड़

प्रबंधन की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह सभी संबंधितों की जानकारी के लिए है कि धन की कमी के कारण फरवरी 2020 की सैलरी मिलने में देरी होने की संभावना है। बता दें कि आमतौर पर विश्वविद्यालय के टीचिंग, नॉन टीचिंग और पेंशनभोगियों को महीने के आखिरी दिनों में वेतन का भुगतान कर दिया जाता है। लेकिन इस बार धन के आभाव में कर्मचारियों को वेतन भुगतान में देरी हो सकती है।

Read More: जन्म लेते ही नवजात की आंखों में दिखा डॉक्टर के लिए गुस्सा, बच्ची का एक टक घूरने वाली तस्वीर.. वायरल

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि हमें जनवरी के लिए वेतन अनुदान नहीं मिला, लेकिन हमारे कर्मचारियों को एडमिशन फंड जैसे जमा पैसे का उपयोग करके भुगतान किया। इस बार हम अपने स्वयं के कोष से वेतन देने की स्थिति में नहीं हैं।

Read More: बजट सत्र: धान खरीदी के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामे के बाद कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित, विपक्ष ने पूछा- किसानों का धान खरीदेंगे या नहीं?

एक अन्य अधिकारी ने कहा, पहले, हमें वेतन के आधार पर सालाना 166 करोड़ रुपए की आवश्यकता होती थी, लेकिन सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद बजट बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘हमने छह महीने पहले 75 करोड़ रुपये का संशोधित बजट भेजा था। हालांकि, अभी सरकार को पैसे मंजूर करने बाकी हैं।

Read More: Thappad Movie Review: एक ‘थप्पड़’ बर्बाद कर देती है हैप्पी मैरिड लाइफ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"