7th Pay Commission Update 2021 : इंतजार खत्म, 24 घंटे में मिल जाएगी करोड़ों कर्मचारियों को खुशखबरी ! खाते में आएगी एरियर की बड़ी रकम

7th Pay Commission Update 2021 : इंतजार खत्म, 24 घंटे में मिल जाएगी करोड़ों कर्मचारियों को खुशखबरी ! खाते में आएगी एरियर की बड़ी रकम

7th Pay Commission Update 2021 :  इंतजार खत्म, 24 घंटे में मिल जाएगी करोड़ों कर्मचारियों को खुशखबरी ! खाते में आएगी एरियर की बड़ी रकम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: June 25, 2021 9:02 am IST

7th Pay Commission Update 2021

नई दिल्ली लंबे समय से रुके डीए के भुगतान का सरकारी कर्मचारियों का इंतजार  खत्म होने वाला है। बस तकरीबन 24 घंटों के बाद डीए में बढ़ोतरी को लेकर अधिकारियों की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में डीए में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जाएगा। सरकार कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से 1 जनवरी 2021 तक के डीए का तीन किस्तों में भुगतान करेगी। वहीं, सरकार जून 2021 के डीए का भी ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार ने कर्मचारियों को 18 महीने का डीए भुगतान करने का प्लान बनाया है। यानी एरियर के साथ डीए का भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- SBI के बैंक मैनेजर के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मामला, तीन सालों में …

ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कितनी बढोतरी होगी, इसको लेकर संशय बना हुआ है। यदि आप अपने वेतन की बढ़ोतरी चैक करना चाहे तो ये ट्रिक अपना सकते हैं। 7वें वेतन आयोग का केलकुलेशन करते समय अपने CPC पे मैट्रिक्स का ध्यान रखना चाहिए। वेतन कितना बढ़ेगा, यह जानने के लिए आपको अपनी बेसिक पे चेक करना चाहिए। इसके बाद अपने वर्तमान DA की जांच करें। फिलहाल DA 17 फीसदी है जो नए निर्देशों के बाद 28% हो जाएगा। बता दें कि कर्मचारी का डीए 1 जुलाई 2021 से उनके मूल वेतन के 11% तक बढ़ जाएगा। DR की गणना में भी यही तरीका अपनाना होगा।

read more: JEE Mains Exam Date 2021 : 17 जुलाई को होगी जेईई की परीक्षा, NEET परीक्षा को लेकर ये है अपडेट

ऐसे करें अपने वेतन बढ़ोतरी की गणना
वेतन की गणना के लिए कर्मचारी की बेसिकपे पर डीए की गणना करना होगा। मान लीजिए किसी का न्यूनतम वेतन 30,000 रु है तो उसका DA 30,000 का 28% तक बढ़ जाएगा। इसका अर्थ है कि DA में वृद्धि 30,000 रुपए का 11% यानी कुल 3300 रु होगा। इसी तरह बाकी केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन भी 7th CPC Pay Matrix के हिसाब से गणना की जाएगी। आप अपनी अपनी बेसिक सैलरी को देखकर इसकी गणना कर सकते हैं।

read more: ऑस्ट्रेलियाई जेल से युवक की रिहाई के लिए जयशंकर का हस्तक्षेप चाहते …

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी होने जा रहा है। इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान DA का है, इसके बढ़ने से कर्मचारियों को मिलने वाले दूसरे भत्‍ते जैसे ट्रेवल अलाउंस, सिटी अलाउंस भी बढ़ जाएंगे। इसके अलावा प्रोवीडेंट फंड और ग्रेज्युटी में खासा इजाफा होगा।

PF, ग्रेच्‍युटी में भी बढ़ जाएगी

दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों की प्रतिमाह पीएफ और ग्रेच्‍युटी की गणना Basic + DA से होती है। ऐसे में अगर DA बढ़ेगा तो PF, Gratuity भी बढ़ जाएगी। अगर केंद्र सरकार कर्मचारियों का DA 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर देता है तो PF और ग्रेच्‍युटी भी बढ़ जाएगी, वहीं मंथली ग्रेच्‍युटी योगदान भी बढ़ जाएगा। वहीं DA बढ़ने से TA भी बढ़ जाएगा।

पेंशनर को भी मिलेगा फायदा

7th Pay Commission लागू होने के बाद केंद्रीय कर्माचारी जो अब रिटायर हो गए हैं, उन पेंशनरों के डीआर में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। पेशनरों का DR 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगा, इससे पेशनरों की प्रतिमाह पेंशन बढ़ जाएगी।

जुलाई 2021 से बढ़ेगा DA

7th Pay Commission केंद्र सरकार 26 जून को डीए में इजाफे को लेकर बैठक करेगी, जिसके बाद आपकी सैलरी में करीब 32400 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। लंबे समय से डीए का इंतजार करे कर्मचारियों के खाते में सरकार जल्द ही यह पैसा ट्रांसफर कर देगी। बता दें सैलरी में यह इजाफा सातवें वेतन आयोग के तहत होगा।

आपको बता दें कर्मचारियों का करीब 18 महीने के बाद डीए में इजाफा होगा। पिछले साल देशभर में फैले कोरोना की वजह से कर्मचारियों के डीए को फ्रीज कर दिया गया था। जनवरी 2020 में डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया था। इसके बाद दूसरी छमाही यानि जून 2020 में 3 फीसदी का इजाफा हुआ था। अब जनवरी 2021 में यह 4 फीसदी बढ़ा है। मतलब कुल बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच गया है।

पढ़ें- शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था पीटीआई टीचर, छात्रा ने फांसी ल…

1 जुलाई के बाद से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा यानी आपको सीधे दो साल का महंगाई भत्ता मिलेगा। केंद्र सरकार पिछले साल से फ्रीज DA की 3 किस्त जारी करेगी। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आपकी सैलरी में 32400 रुपये का इजाफा होगा-

कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

अगर बात की जाए कि आपकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी तो बता दें पे-मैट्रिक्स के हिसाब से न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है। इसमें 15 फीसदी महंगाई भत्ता जुड़ने की उम्मीद है। यानी आपके सीधे हर महीने 2700 रुपये बढ़ सकते हैं। यानी आपकी सालाना सैलरी 32400 रुपये बढ़ जाएगी। यह इजाफा डीए के रूप में होगा।

पढ़ें- सरकार के ढाई साल, BJYM कार्यकर्ता कार्यकाल का मांगेंगे हिसाब, मंत्र…

जल्द 32 फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता
बता दें इसके बाद में जून 2021 के महंगाई भत्ते का भी ऐलान किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक, यह 4 फीसदी तक बढ़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो 1 जुलाई को तीन किस्तों के भुगतान के बाद अगले छह महीने में 4 फीसदी का और भुगतान होगा, जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 32 फीसदी तक पहुंच सकता है।

हर 6 महीने में होता है रिवाइज
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। जून 2021 में इसमें 3 से 4 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। इससे जून 2021 के बाद DA बढ़कर 28 फीसदी होने की उम्मीद है। अभी कर्मचारियों और पेंशनरों को अलग-अलग DA मिल रहा है।

पढ़ें- व्हेल ने इस शख्स को जिंदा निगला, 30 सेकेंड बाद उगल दिया.. अब खुद बत…

26 जून 2021 को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अधिकारियों और जेसीएम के प्रतिनिधियों के बीच एक आधिकारिक बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के कैबिनेट सचिव करेंगे। बैठक के एजेंडे के बारे में जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद के शिव गोपाल मिश्रा ने जवाब दिया कि बैठक के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के 7वें CPC DA और 7वें CPC DR लाभों पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि पहले यह बैठक 8 मई को होने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इसे टाल दिया गया था।

Read More News: नेटवर्क के लिए चढ़ना पड़ता है पेड़ पर, गांव वालों की दिनचर्या में हो गया शुमा..

7th Pay Commission

7th Pay Commission Update

 


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.